Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में दिखी Amazon Great Indian Festival 2023 की झलक

October 6, 2023

दिल्ली में दिखी Amazon Great Indian Festival 2023 की झलक

 

नई दिल्ली: ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन इंडिया ने आज दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों के लिए‘अमेजन एक्सपीरियंस एरेना’के शुरुआत की घोषणा की। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर से शुरु होने वाले अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के तहत आयोजित किया जा रहा है। यहां प्राइम मैंबरों को 24 घंटे के प्राइम अर्ली एक्सेस का लाभ मिलेगा।‘अमेजन एक्सपीरियंस एरेना’दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में यहां आयोजित किया गया।‘अमेजन एक्सपीरियंस एरेना’12 अक्टूबर, 2023 को राजस्थान के जयपुर पहुंचेगा।

इसके बाद पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में इसका आयोजन किया जाएगा। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान, ग्राहक उत्पादों के संग्रह और तेज एवं विश्वसनीय डिलीवरी का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ही वे शानदार कीमत और डील का आनंद भी उठा पाएंगे। इस दौरान ग्राहकों को किराना, फैशन एवं ब्यूटी, स्मार्टफोन, लार्ज अप्लायंसेस और टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कैटेगरी में रोमांचक ऑफर के साथ 5,000 से अधिक नए लॉन्च का भी फायदा मिलेगा।

ग्राहक एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, अन्य प्रमुख क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। अमेजन फैशन इंडिया के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है और इस साल यह पहले से बड़ा और बेहतर होने जा रहा है।

दिल्ली में‘अमेजन एक्सपीरियंस एरेना’की शुरुआत के साथ ही, हम अपने ग्राहकों को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान मिलने वाले ऑफर की एक झलक प्रस्तुत करने के लिए बेहद रोमांचित हैं। फैशन एवं ब्यूटी के प्रति उत्साही ग्राहकों के लिए हम 50 से अधिक ब्रांडों के हजारों नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहे हैं। अमेजन फैशन के लिए दिल्ली एक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शहरों में से एक रहा है।

हमें दिल्ली के फैशन प्रेमियों के बीच प्रीमियम उत्पादों की जबर्दस्त मांग देखने को मिली है, वहीं जेन ज़ी की बात की जाए तो वे के-पॉप-इंस्पायर्ड(कोरियाई) और पुरानी यादों जैसे कि‘90 और 2000 के दशक के ट्रेंड्स को चुन रहे हैं। अमेजन ने दिल्ली को अमेजन फैशन एवं ब्यूटी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों में से एक घोषित किया। त्योहारी सीजन से पहले, प्रीमियम फैशन एवं ब्यूटी ब्रांडों, रेडी टु वियर कपड़े/साड़यिों और के-पॉप-इंस्पायर्ड एवं पुरानी यादों से प्रेरित ट्रेंड की मांग बढ़ गई है।

अमेजन फैशन पर ग्राहकों को 6000 से अधिक नए लॉन्च, 1 लाख से अधिक लेटेस्ट ट्रेंडिंग ट्रेंड देखने को मिलेंगे। यहां 4.7 लाख से अधिक उत्पादों पर फेस्टिव डील्स मिलेगी, इसी के साथ-साथ 1500 से अधिक टॉप ब्रांडों पर एक ही दिन में डिलीवरी का लाभ भी मिलेगा।’’

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें