Site icon Dainik Savera Times

भारत में रियल एस्टेट अब्सॉप्र्शन को लीड कर रहे वैश्विक क्षमता केंद्र

नई दिल्ली: वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) भारत में रियल एस्टेट अब्सॉप्र्शन को लीड कर रहे हैं, जिसने कोरोना पूर्व स्तर को भी पार कर लिया है। जीसीसी द्वारा रियल एस्टेट अब्सॉप्र्शन को लीड करने की वजहों में देश का स्किल्ड टैलेंट पूल और परिचालन लागतों के लाभ अहम बने हुए हैं। रियल एस्टेट में अब्सॉप्र्शन का मतलब किसी निश्चित समय में किसी बाजार में संपत्तियों की डिमांड और सप्लाई का आकलन करना है।

जेएलएल के अनुसार, जीसीसी ने 2024 में ग्रेड ए कमर्शियल रियल एस्टेट के लगभग 27.7 मिलियन वर्ग फुट और 2023 में 24.1 मिलियन वर्ग फुट को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है, जो कुल रियल एस्टेट अब्सॉप्र्शन का क्रमश: 36 प्रतिशत और 38}?है। दूसरी ओर, रियल एस्टेट कंसल्टैंसी नाइट फ्रैंक इंडिया के लेटेस्ट ऑफिस मार्कीट असेसमैंट में कहा कि जीसीसी ने 2024 में 22.5 मिलियन वर्ग फुट लीज पर दिए, जो कुल लीज की मात्र (टोटल लीजिंग वॉल्यूम) का 31 प्रतिशत है। इसमें से 50 बड़े सौदे जोकि प्रत्येक 100,000 वर्ग फुट से अधिक के थे, कुल 12.1 मिलियन वर्ग फुट के थे।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

Exit mobile version