Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक मंदी से इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात प्रभावित: EEPC

कोलकाता: इंजीनियरिंग क्षेत्र के शीर्ष निकाय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) ने कहा कि देश से इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात वैश्विक मंदी से प्रभा वित हुआ है। निकाय के अनुसार, 2023 में अप्रैल से अगस्त के दौरान इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात 4.55 प्रतिशत घटकर 44.62 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
वर्ष 2022 में समान अवधि में यह 46.74 अरब अमेरिकी डॉलर था। ईईपीसी के प्रवक्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से अगस्त के दौरान रूस को इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 178 प्रतिशत बढक़र 56.841 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो कि पिछली अवधि में 20.417 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
निकाय के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे कुछ प्रमुख व्यापारिक भागीदार वैश्विक मंदी से प्रभावित हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, जबकि चीन भी मंदी का सामना कर रहा है। इन सभी कारकों से भारत की इंजीनियरिंग सामान की निर्यात मांग प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़ें: अप्रैल में UPI ट्रांजैक्शन 25% बढ़कर 22 अरब के पार, वैल्यू 29 लाख करोड़ से ज्यादा
Exit mobile version