मुंबई: विश्व बाजार के कमजोर रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से बीते सप्ताह ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट देख चुके घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख के साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश प्रवाह, डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों का असर रहेगा।
बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1829.48 अंक अर्थात् 2.7 प्रतिशत का गोता लगकार सप्ताहांत पर 66009.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 518.1 अंक यानी 2.6 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19674.25 अंक रह गया। इसी तरह समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों पर भी बिकवाली का भारी दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 556.61 अंक टूटकर सप्ताहांत पर 31948.76 अंक और स्मॉलकैप 771.08 अंक लढ़ककर 37057.48 अंक पर आ गया।
ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

