Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकी, डीजीसीए का यात्रियों का पैसा लौटाने का निर्देश

May 4, 2023

गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकी, डीजीसीए का यात्रियों का पैसा लौटाने का निर्देश

नयी दिल्ली: संकट में फंसी एयरलाइन गो फस्र्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्र के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन द्वारा तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फस्र्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

नियामक ने बयान में कहा, ‘‘गो फस्र्ट ने 15 मई तक अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग रोकने की सूचना है। एयरलाइन ने कहा है कि वह या तो यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाएगी या उन्हें भविष्य की तारीख में उड़ान की अनुमति देगी।’’ गो फस्र्ट के जवाब के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है।

नियामक ने कहा कि उसका प्रयास है कि गो फस्र्ट द्वारा अचानक परिचालन बंद करने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम-से-कम किया जा सके। गो फस्र्ट ने अलग से कहा कि उसने परिचालन से जुड़े मुद्दों की वजह से अपनी उड़ानें नौ मई तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर डाली सूचना में कहा कि हम यह सूचित करते हुए काफी खेद है कि नौ मई, 2023 तक उड़ानें रद्द की जा रही हैं। जल्द यात्रियों को उनके टिकट का पूरा भुगतान किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ज़बरदस्त रिलेशनशिप ड्रामा ‘बंदर’ का मैडनेस से भरा टीज़र हुआ रिलीज़!

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें