Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोवा सरकार ने उबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लगाया अवैध संचालन का आरोप

July 25, 2023

गोवा सरकार ने उबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लगाया अवैध संचालन का आरोप

पणजी: गोवा सरकार ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस पर राज्य में अवैध रूप से अपनी सेवाएं संचालित करने का आरोप लगाया है। उबर ने पिछले हफ्ते गोवा में अपनी सेवाओं की घोषणा की थी, जिसमें हवाईअड्डे से सवारी लेने और पहुंचाने की सुविधा शामिल है।

राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके विभाग ने बिना किसी अनुमति के राज्य में उबर के संचालन के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने पुलिस से ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। गोडिन्हो ने कहा, ”हमने पिछले हफ्ते साइबर अपराध (सेल) को एक ईमेल भेजा था और सोमवार को हमने साइबर अपराध सेल को एक औपचारिक पत्र दिया।”

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें