Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Godrej Agrovet ने ‘खाद्य तेल शोधन’ संयंत्र के लिए Andhra Pradesh सरकार से करार किया

March 9, 2023

Godrej Agrovet ने ‘खाद्य तेल शोधन’ संयंत्र के लिए Andhra Pradesh सरकार से करार किया

नई दिल्ली: कृषि कारोबार कंपनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में ‘खाद्य तेलों का शोधन संयंत्र’ स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि गोदरेज एग्रोवेट ने ‘आंध्र प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (एपीजीआईएस) 2023’ के मौके पर राज्य सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत गोदरेज एग्रोवेट खाद्य तेल रिफाइनरी और सॉल्वेंट निकास संयंत्र की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश करेगी। इस नए संयंत्र की अनुमानित शोधन क्षमता प्रति दिन 400 टन होगी। इसे आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के सीतानगरम में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting 2026: होम और कार लोन की EMI बढ़ेंगी या नहीं? RBI ने किया बड़ा ऐलान 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें