Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोदरेज प्रॉपर्टीज का 2023-24 में 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री का लक्ष्य

May 7, 2023

गोदरेज प्रॉपर्टीज का 2023-24 में 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री का लक्ष्य

नयी दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज घरों की भारी मांग को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुंिकग में 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचने का लक्षय़ लेकर चल रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।गोदरेज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि बिक्री बुंिकग, ग्राहकों से नकदी संग्रह, परियोजनाओं को पूरा करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नए भूखंड जोड़ने जैसे विभिन्न मानकों पर कंपनी का 2022-23 में प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा।

उन्होने कहा कि बिक्री बुंिकग 2022-23 में 56 प्रतिशत वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 12,232 करोड़ रुपये रही। इनमें लगभग सभी आवासीय संपत्तियां थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान नकदी संग्रह 41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8,991 करोड़ रुपये रहा, जबकि परियोजनाओं की आपूíत रिकॉर्ड एक करोड़ वर्गफुट के आंकड़े पर पहुंच गई।चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लक्षय़ों के बारे में पिरोजशा ने कहा, ह्लहमने फिलहाल 14,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुंिकग का लक्षय़ तय किया है। उम्मीद है कि हम अपने वार्षकि लक्षय़ से बेहतर करेंगे। चालू वर्ष के लिए नकदी संग्रह का लक्षय़ 10,000 करोड़ रुपये रखा है, जबकि घर सौंपने का लक्षय़ 1.25 करोड़ वर्गफुट रखा है।पिरोजशा ने कहा कि कंपनी की आवासीय परियोजनाओं की कीमत पिछले वित्त वर्ष औसतन 10 प्रतिशत बढ़ गई और इस चालू वर्ष में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें