Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Godrej Properties ने आवासीय योजना की शुरुआत के लिए नागपुर में 109 एकड़ खरीदी जमीन  

September 29, 2023

Godrej Properties ने आवासीय योजना की शुरुआत के लिए नागपुर में 109 एकड़ खरीदी जमीन  
नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने नागपुर में करीब 109 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। कंपनी वहां आवासीय योजना की शुरुआत करेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस भूमि पर मुख्य रूप से आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी और 22 लाख वर्ग फुट का अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्र पेश किया जाएगा।
कंपनी ने सौदे का मूल्य और विक्रेता के नाम का खुलासा नहीं किया। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा कि इस नए भूखंड के अधिग्रहण से नागपुर में कंपनी की उपस्थिति और बढ़ गई है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, व्यापारिक समूह गोदरेज इंडस्ट्रीज की एक शाखा है। देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें