Site icon Dainik Savera Times

Godrej Properties का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत बढक़र 412 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) का शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 412.14 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। जनवरी-मार्च, 2022 की तिमाही में कंपनी ने 260.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय बढक़र 1,838.82 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,522.57 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2021-22 के 352.37 करोड़ रुपये से बढक़र 571.39 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी की कुल आय 2021-22 के 2,585.69 करोड़ रुपये से बढक़र बीते वित्त वर्ष में 3,039 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बिक्री बुंकिग बीते वित्त वर्ष में 56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,232 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की बिक्री बुंकिग 7,861 करोड़ रुपये रही थी।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

Exit mobile version