Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Godrej Properties बेंगलुरु में 5,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली टाउनशिप करेगी विकसित

March 4, 2024

Godrej Properties बेंगलुरु में 5,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली टाउनशिप करेगी विकसित

 

नयी दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह बेंगलुरु में 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता वाली एक टाउनशिप विकसित करेगी। यह 62 एकड़ क्षेत्रफल में फैली होगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने उत्तरी बेंगलुरु में एक बड़ी टाउनशिप परियोजना विकसित करने के लिए एक भूमि स्वामित्व इकाई के साथ पक्का समझौता किया है।

इस समझौते के तहत मुनाफे को साझा किया जाएगा। कुल 62 एकड़ में फैली टाउनशिप परियोजना लगभग 56 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र की पेशकश करेगी। इसमें मुख्य रूप से प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट शामिल होंगे। गोदरेज प्रॉपर्टीज को आगामी वित्त वर्ष में इस भूमि पर विकास का पहला चरण शुरू करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें