Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Godrej Properties QIP के जरिये जुटा लेगी 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि

November 28, 2024

Godrej Properties QIP के जरिये जुटा लेगी 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि

नई दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज क्यूआईपी के जरिये संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी। कंपनी का इरादा आवासीय भूखंडों तथा अपार्टमेंट की मजबूत मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बुधवार को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) पेश किया।

यह बृहस्पतिवार को बंद होगा। बाजार सूत्रों ने बताया कि गोदरेज प्रॉपर्टीज को घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि क्यूआईपी आवंटन समिति ने 27 नवंबर 2024 को इसके लिए मंजूरी दी।

इसके लिए 2,727.44 रुपये प्रति शेयर की आधार कीमत तय की गई है। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में शामिल है। इसकी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणो और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति है और इसने हाल ही में हैदराबाद बाजार में प्रवेश किया है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें