मुंबई: गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड (जीटीएफएल) के फ्रोज़न रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स के प्रमुख ब्रांड गोदरेज यमीज़ ने प्रोटीनयुक्त चिकन सॉसेज के दो पैक लॉन्च किया है। यमीज़ ने इस कैटेगरी में पहली बार फ्रोज़न फूड्स को सैशेबंद फॉर्मेट में पेश की है। उसने कहा कि इस सैशेबंद फॉर्मेट में ये दो सॉसेज मिलकर 7 ग्राम प्रोटीन की मात्रा को पूरा करते हैं। सॉसेज जैसे सैशेबंद फ्रोज़न फूड्स सबके लिए उपलब्ध होंगे, जिससे हर कोई किफायती कीमत में इसे खरीद पाएगा। ऐसी उम्मीद है कि ना केवल बड़े शहरों में, बल्कि टियर 2 शहरों तथा कस्बों में भी बड़ी मात्रा में फ्रोज़न फूड्स की खपत बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

