Site icon Dainik Savera Times

गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने एनसीएलटी से रद्द टिकटों का पैसा लौटाने के लिए अनुमति मांगी

नयी दिल्ली: एयरलाइन गो फर्स्ट ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अधिकरण (एनसीएलटी) से आग्रह किया है कि उसे तीन मई और उसके बाद की टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पैसा लौटाने की अनुमति दी जाए। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी ने उड़ान सेवा तीन मई से निलंबित की हुई है। गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने एनसीएलट की दिल्ली शाखा में नई याचिका दायर कर तीन मई और उसके बाद की यात्रा टिकटों का पैसा लौटाने की अनुमति देने का आग्रह किया है। इस याचिका पर सोमवार को महेंद्र खंडेलवाल और राहुल पी भटनागर की सदस्यता वाली एनसीएलटी पीठ सुनवाई करेगी। गो फर्स्ट को यह अनुमति मिल जाती है तो इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा फंसा है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version