Dainik Savera Times

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का Rate

Gold-Silver Price

Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों तथा बयानों ने बाजार में लगातार हलचल पैदा की। इसका सीधा असर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 13,489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 46,899 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने की दर 379.59 डॉलर प्रति औंस और चांदी 13.315 डॉलर प्रति औंस रही।

यदि आप आज सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है, ताकि निवेश में किसी प्रकार का नुकसान न हो।

25 जनवरी 2026: प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

Gold Price Today
Gold Price Today

दिल्ली:

24 कैरेट – ₹1,60,410

22 कैरेट – ₹1,47,050

18 कैरेट – ₹1,20,340

मुंबई:

24 कैरेट – ₹1,60,260

22 कैरेट – ₹1,46,900

18 कैरेट – ₹1,20,190

चेन्नई:

24 कैरेट – ₹1,59,490

22 कैरेट – ₹1,47,500

18 कैरेट – ₹1,23,000

कोलकाता:

24 कैरेट – ₹1,60,260

22 कैरेट – ₹1,49,900

18 कैरेट – ₹1,20,190

अहमदाबाद:

24 कैरेट – ₹1,60,310

22 कैरेट – ₹1,46,950

18 कैरेट – ₹1,20,240

लखनऊ:

24 कैरेट – ₹1,60,410

22 कैरेट – ₹1,47,050

18 कैरेट – ₹1,20,340

पटना:

24 कैरेट – ₹1,60,310

22 कैरेट – ₹1,46,950

18 कैरेट – ₹1,20,240

हैदराबाद:

24 कैरेट – ₹1,60,260

22 कैरेट – ₹1,46,900

18 कैरेट – ₹1,20,190

ये भी पढ़ें: निवेशकों के लिए बड़ा मौका: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 SME IPO, जानें प्राइस और GMP

वैश्विक घटनाओं का प्रभाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड से संबंधित बयानों और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने के निर्णय ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता पैदा की। इस कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिन्दू होना अपराध! 23 साल के एक और युवक की कट्टरपंथियों ने जिन्दा जलाकर की हत्या

हालांकि, ट्रंप द्वारा दावोस सम्मेलन में अपने कुछ फैसलों से पीछे हटने के बाद, एक ही दिन में कीमती धातुओं के दामों में गिरावट भी दर्ज हुई। इस प्रकार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे सोना और चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों में लगातार समर्थन बना हुआ है।

Exit mobile version