Gold Silver Price: त्योहारी सीजन के बाद सस्ते हुए सोना-चांदी के दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। भाई दूज के अगले दिन यानी आज, 12 नवंबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए।