Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold and Silver Price: इस हफ्ते भी गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें क्या है आज के Latest Rate

February 16, 2026

Gold and Silver Price: इस हफ्ते भी गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें क्या है आज के Latest Rate

Gold and Silver Price: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव इस सप्ताह भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर ध्यान देने वाले निवेशक बाजार की दिशा पर असर डाल सकते हैं।

अमेरिकी आंकड़े और फेड की नीतियां रहेगी निगाह का केंद्र

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक अमेरिकी महंगाई दर, GDP और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दरों में बदलाव की खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में अमेरिकी रोजगार और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) मुद्रास्फीति के आंकड़े, साथ ही फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठकों और अधिकारियों के बयान, सोने-चांदी की कीमतों पर प्रभाव डाल सकते हैं।

Gold and silver price today
Gold and silver price today

MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट, सोने में मामूली तेजी

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव में लगभग 5,532 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि सोने की कीमतों में केवल 444 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही।

अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का प्रभाव

एंजेल वन के उपाध्यक्ष प्रथमेश माल्या ने बताया कि फरवरी 2026 में सोने की कीमतों में गिरावट आई। 13 फरवरी को सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उन्होंने कहा कि उम्मीद से मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कमजोर किया, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा।

ये भी पढ़ें: Share Market Update: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, Sensex-Nifty के अंक लुढ़के, लाल निशान में ये स्टॉक्स

सर्राफा बाजार में भी दबाव

पिछले शुक्रवार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और निवेशकों को अमेरिकी आर्थिक संकेतकों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें