Gold and Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार गिरावट देखी गई। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बेहतर आने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावनाएं कम हो गई हैं, जिससे सोने की मांग पर असर पड़ा। निवेशकों की नजर अब आने वाले US महंगाई डेटा पर है, जो अल्पकाल में सोने और चांदी के रुझान को तय करेगा।
सोने की ताजा कीमतें
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति ग्राम 262 रुपये घटकर 15,578 रुपये हो गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 240 रुपये की कमी के साथ 14,280 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट का रेट 196 रुपये की गिरावट के बाद 11,684 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया।

शहरवार कीमतें इस प्रकार हैं:
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे: 24 कैरेट-15,578 रुपये, 22 कैरेट-14,280 रुपये, 18 कैरेट-11,684 रुपये।
दिल्ली: 24 कैरेट-15,593 रुपये, 22 कैरेट-14,295 रुपये, 18 कैरेट-11,699 रुपये।
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची: 24 कैरेट-15,709 रुपये, 22 कैरेट- 14,400 रुपये, 18 कैरेट-12,400 रुपये।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट की प्रतिक्रिया
चांदी की कीमतें भी गिरीं
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को प्रति किलो चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की कमी आई, जिससे आज यह 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। 1 ग्राम चांदी की कीमत 15 रुपये कम होकर 280 रुपये हुई। प्रमुख शहरों में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 28,000 रुपये और 1 किलो की कीमत 2,80,000 रुपये रही।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़े शॉर्ट-टर्म में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगे। निवेशकों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है, क्योंकि वैश्विक आर्थिक संकेतक तेजी से कीमतों को बदल सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...