Gold and silver price: सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम 346 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि एक हफ्ते इसी दिन 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
कीमतें हुई कम
22 कैरेट सोने का दाम 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक हफ्ते 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी का दाम 5,977 रुपए कम होकर 2,60,723 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था।
ये भी पढ़ें- ईरान में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर लगी मुहर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 1 मार्च को 1,66,800 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 6 मार्च को 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 2 मार्च को 2,89,848 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 5 मार्च को 2,57,800 रुपए प्रति किलो का देखा गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें हुई कम
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और 84.311 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले क्रमश: 5,247.90 डॉलर प्रति औंस और 93.291 डॉलर प्रति औंस था। सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते कमजोरी की वजह डॉलर इडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है। इस दौरान डॉलर इंडेक्स 98.98 पर बंद हुआ, जो कि इस साल के अब तक के सबसे उच्चतम स्तरों में से एक है।
ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 9 रूट्स पर चलेगी 78 अतिरिक्त उड़ानें

