Gold and silver price today: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 4,20,000 रुपये से 39% से अधिक टूट चुकी है। गुरुवार, 30 जनवरी को डॉलर की मजबूती और CME मार्जिन बढ़ोतरी के असर से इस गिरावट में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी 15,939 रुपये यानी 6% की गिरावट के साथ 2,49,713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, अप्रैल फ्यूचर्स वाला सोना 4,432 रुपये या 3% से अधिक लुढ़ककर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और CME के मार्जिन रिक्वायरमेंट बढ़ाने के फैसले से कीमतों पर दबाव बना।
स्पॉट गोल्ड की कीमत 3.3% टूटकर 4,703.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। चांदी की स्थिति और अधिक गंभीर रही, स्पॉट सिल्वर 5% कमजोर होकर 80.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना और चांदी ने क्रमशः 5,594.82 डॉलर और 121.64 डॉलर पर रिकॉर्ड हाई छुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह लगभग महीने के सबसे निचले स्तर तक गिर गई।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार:
चेन्नई:
24 कैरेट सोना 1,52,180 रुपये, 22 कैरेट 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे:
24 कैरेट 1,51,530 रुपये, 22 कैरेट 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली:
24 कैरेट 1,51,680 रुपये, 22 कैरेट 1,39,050 रुपये प्रति 10 ग्राम
वडोदरा और अहमदाबाद:
24 कैरेट 1,51,580 रुपये, 22 कैरेट 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्जिन बढ़ोतरी के कारण फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

