Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह फिर से हलचल देखने को मिली है। MCX India के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई है।
सोने-चांदी में बढ़ोतरी का रुझान
पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सोना करीब ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,32,600 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस सप्ताह की तुलना में सोने में लगभग ₹3,000 और चांदी में करीब ₹10,500 की तेजी देखी गई है, जिससे निवेशकों में हलचल बढ़ गई है।
आज चांदी के ताजा भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब ₹2,600 पर बिक रही है। 100 ग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹26,000 है, चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा अधिक यानी ₹2,650 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम
आज देश के विभिन्न शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम) इस प्रकार रहे-
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,52,990 | 22 कैरेट ₹1,40,250 | 18 कैरेट ₹1,14,780
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,52,840 | 22 कैरेट ₹1,40,100 | 18 कैरेट ₹1,14,630
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,53,820 | 22 कैरेट ₹1,41,000 | 18 कैरेट ₹1,17,600
कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,52,840 | 22 कैरेट ₹1,40,100 | 18 कैरेट ₹1,14,630
अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,52,890 | 22 कैरेट ₹1,40,150 | 18 कैरेट ₹1,14,680
लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,52,990 | 22 कैरेट ₹1,40,250 | 18 कैरेट ₹1,14,780
पटना: 24 कैरेट ₹1,52,890 | 22 कैरेट ₹1,40,150 | 18 कैरेट ₹1,14,680
हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,52,840 | 22 कैरेट ₹1,40,100 | 18 कैरेट ₹1,14,630
क्यों बढ़ रहा है सोने-चांदी का आकर्षण?
भारत में सोना-चांदी केवल निवेश का साधन नहीं बल्कि परंपरा और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है। भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।
निवेशकों की नजर बाजार पर
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और मांग में उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए निवेशकों को बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...