Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

December 9, 2025

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

बिजनेस डेस्कः आज यानी 9 दिसंबर को सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार 8 दिसंबर को 22 कैरेट सोने में 776 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सोने का रेट 1,17,483 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार को सुबह गिरकर 1,16,707 रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी 999, प्रति 1 किलो के भाव में भी आज 2034 रुपये की कमी देखने को मिली है।

सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी आज 2034 रुपये सस्ती होकर 1,77,054 रुपये प्रति किलो पर खुली और जीएसटी समेत 1,82,365 रुपये प्रति किलो पर आ गई। आज 24 कैरेट सोना 127409 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131231 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120208 रुपये और 18 कैरेट 98423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोमवार को सोना का रेट

सुबह का रेट: 128691 रुपये प्रति 10 ग्राम

शाम का रेट: 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोमवार को चांदी का रेट

सुबह का रेट: 179100 रुपये प्रति किलो

शाम का रेट: 179088 रुपये प्रति किलो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें