Dainik Savera Times

Gold Silver Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोने-चांदी का दाम, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold and silver open slightly higher amid US-Iran tensions

Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों पर नजर रखने वाले ग्राहकों के लिए आज रविवार, 29 नवंबर 2026 को खास अपडेट है। पिछले दो कारोबारी दिनों में कीमती धातुओं के भाव में शानदार तेजी देखने को मिली है। हालांकि, आज घरेलू सर्राफा बाजार और कमोडिटी एक्सचेंज बंद रहने के कारण आज नए रेट जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में शनिवार, 28 नवंबर के भाव ही बाजार के नवीनतम उपलब्ध रेट हैं।

शनिवार को सोने की कीमतों में आया बड़ा उछाल

शनिवार को सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,310 रुपये महंगा होकर 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 1,200 रुपये की तेजी आई और इसकी कीमत बढ़कर 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक दिन में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

शुक्रवार को MCX पर भी चमका सोना-चांदी

इससे पहले शुक्रवार, 27 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी आई थी। सोने का वायदा भाव 2,794 रुपये बढ़कर 1,25,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 7,991 रुपये यानी करीब 5.5 फीसदी उछलकर 1,53,834 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सोने का भाव

शनिवार के उपलब्ध खुदरा भाव के अनुसार प्रमुख शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली और नोएडा: 24 कैरेट ₹1,28,010 और 22 कैरेट ₹1,17,350 प्रति 10 ग्राम।
मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,27,860 और 22 कैरेट ₹1,17,200 प्रति 10 ग्राम।
अहमदाबाद और वडोदरा: 24 कैरेट ₹1,27,910 और 22 कैरेट ₹1,17,250 प्रति 10 ग्राम।
चांदी: प्रमुख शहरों में ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version