नई दिल्ली: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ने तेजी की रफ्तार पकड़ी और निवेशकों को चौंकाते हुए नए ऊंचे स्तर छू लिए। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और वैश्विक बाजार में आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है।
सुबह 10:45 बजे MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 1.81% की छलांग लगाते हुए ₹1,26,880 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी में तो और भी बड़ी तेजी देखी गई। दिसंबर वायदा के लिए इसकी कीमत में 4.98% की उछाल दर्ज की गई और यह ₹1,62,348 प्रति किलो पर पहुंच गई।
तेजी के पीछे क्या है वजह?
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव फिर से बढ़ रहा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है।
निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) जैसे गोल्ड और सिल्वर की ओर बढ़ा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव (₹ प्रति ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹12,883 ₹11,810 ₹9,666
मुंबई ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
कोलकाता ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
चेन्नई ₹12,900 ₹11,825 ₹9,770
बेंगलुरु ₹12,868 ₹11,795 ₹9,651
ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में हलचल जारी है। मंगलवार को सोने का भाव $4,120 प्रति औंस तक नीचे आया, हालांकि यह अब भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के आसपास बना हुआ है। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के चलते निवेशकों की दिलचस्पी गोल्ड में बनी हुई है।
निवेशकों के लिए संकेत
वर्तमान परिदृश्य में सोना-चांदी एक बार फिर सुरक्षित निवेश के तौर पर सामने आ रहे हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें। हालांकि, इतनी तेजी के बाद भावों में कुछ समय के लिए स्थिरता भी आ सकती है।
ये भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में गवर्नर कटारिया ने कहीं ये 10 प्रमुख बातें