Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने-चांदी को लेकर निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट: जानें आज क्या है इनकी नई कीमतें

October 30, 2025

सोने-चांदी को लेकर निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट: जानें आज क्या है इनकी नई कीमतें

नई दिल्ली: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में फिर हलचल देखी जा रही है। लगातार गिरावट के बाद आज सोने की दरों में तेजी आई हैं। इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक और वैश्विक आर्थिक संकेतकों को बड़ी वजह माना जा रहा है।

सोने की कीमतों का हाल

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में 158 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया, और यह अब 12,240 रुपये प्रति ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना 145 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी के साथ 11,220 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 118 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 9,180 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त और सितंबर में तेजी का दौर देखा गया, जबकि पिछले दो हफ्तों में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।

ये भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज का अपडेट: जानें महीने के अंत में क्या हुआ बदलाव?

चांदी की स्थिति

चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। भारत में चांदी का भाव 152 रुपये प्रति ग्राम और 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया है। सप्लाई में कमी और औद्योगिक मांग की मजबूती के चलते 2025 की शुरुआत से चांदी के रेट बढ़ रहे हैं।

MCX पर सोना और चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना वायदा बुधवार को बढ़त के साथ 1,21,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह, दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी वायदा 1,44,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट में हाहाकार! Sensex-Nifty में भारी गिरावट, जानें कौन से शेयर डूबे

विश्लेषकों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय में सोने की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। निवेशकों के लिए सोना सुरक्षित विकल्प बना हुआ है। हालिया गिरावट के बावजूद सोने के दीर्घकालिक बुनियादी तत्व मजबूत हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान सोना निवेशकों को धन संरक्षण और मुद्रास्फीति से बचाव का अवसर प्रदान करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें