नई दिल्ली: सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए सोमवार को अच्छी खबर आई है। देश के वायदा बाजार में सोने की कीमतों में 200 रुपए से ज्यादा और चांदी में 2,400 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि फेड की पॉलिसी मीट से पहले निवेशक काफी सतर्क बने हुए हैं।
सोने की कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 229 रुपए की गिरावट के साथ ₹1,30,233 प्रति 10 ग्राम पर दिन के लोअर लेवल पर पहुंचे। शुक्रवार को सोने की कीमत ₹1,30,462 थी। वहीं, सोना आज सुबह ₹1,30,431 पर ओपन हुआ और सुबह 9:50 बजे 45 रुपए की गिरावट के साथ ₹1,30,417 पर कारोबार कर रहा था। सोना अपने लाइफ टाइम हाई ₹1,34,024 से लगभग 3,600 रुपए कम पर है।
चांदी की कीमतें भी गिरावट में
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतें भी भारी गिरावट के साथ ₹1,80,974 पर आ गईं। शुक्रवार को चांदी के दाम ₹1,83,408 पर बंद हुए थे। वहीं, आज सुबह चांदी ₹1,81,900 के साथ ओपन हुई और सुबह 9:50 बजे 1,588 रुपए की गिरावट के साथ ₹1,81,820 पर कारोबार कर रही थी। चांदी अपने लाइफ टाइम हाई ₹1,85,234 के मुकाबले लगभग 2% कम पर कारोबार कर रही है।

सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय बैंक 10 दिसंबर को अपनी नीतिगत घोषणा करेगा। CME के फेडवॉच टूल के अनुसार, व्यापारियों को ब्याज दरों में 0.25% कटौती की 88.4% संभावना दिख रही है।
इस खबर का अमेरिकी डॉलर पर भी असर पड़ा है। डॉलर इंडेक्स अपने छह सप्ताह के निचले स्तर 98.76 पर कारोबार कर रहा था। डॉलर की कमजोरी के चलते सोना विदेशी मुद्राओं में सस्ता हुआ।
ये भी पढ़ें: कम बजट, हाई फीचर्स: 10 लाख की रेंज में बेस्ट Automatic Cars; देखें टाटा-महिंद्रा और मारुति मॉडल
जानें विशेषज्ञों की राय
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, FOMC की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक से पहले सोना और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़े मिले-जुले रहे, डॉलर इंडेक्स एक महीने के निचले स्तर पर आया और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने सोने और चांदी को कुछ सहारा दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...