Site icon Dainik Savera Times

Sona Chandi Ka Bhav: चांदी 2 लाख रुपये के करीब; सोने की भी चमक बढ़ी, जानिए क्या हैं दाम

gold Silver price

gold Silver price

बिजनेस न्यूज। सोने की कीमत में बुधवार को तेजी देखने को मिली, जिससे कीमतें फिर से 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं। चांदी का दाम भी दो लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,777 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,21,202 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,708 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99,238 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है जो कि पहले 98,833 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,666 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए प्रति किलो हो गया है। मंगलवार को चांदी का दाम 1,91,975 रुपए प्रति किलो था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। सोना के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.18 प्रतिशत कम होकर 1,34,162 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.41 प्रतिशत बढ़कर 2,04,500 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,350 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर था। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सत्र की शुरुआत में सोने की कीमत 1,35,200 पर हुई और यह दिन के दौरान 1,33,500 रुपए तक फिसल गया।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी में महंगाई और लेबर मार्केट के डेटा के कारण आने वाले समय में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी अवधि में सोना 1,31,000 से लेकर 1,36,000 की रेंज में ट्रेड कर सकता है।

Exit mobile version