Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊंची कीमतों के कारण India में April-June तिमाही में सोने की मांग सात प्रतिशत घटी: WGC

August 1, 2023

ऊंची कीमतों के कारण India में April-June तिमाही में सोने की मांग सात प्रतिशत घटी: WGC

नयी दिल्ली: रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण भारत में सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सात प्रतिशत घटकर 158.1 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूजीसी ने मंगलवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि भंडारण के कारण वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढक़र 209 टन हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 की पहली छमाही में 271 टन की मांग के अनुमान के साथ पूरे साल में मांग 650-750 टन के बीच हो सकती है। डब्ल्यूजीसी इंडिया के क्षेत्रीय सीईओ सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”दूसरी तिमाही में सोने की मांग में सात प्रतिशत की गिरावट सोने की मौजूदा रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण है। इस वजह से उपभोक्ता भावना काफी हद तक प्रभावित हुई।”

बीते दिनों सोने की कीमतों में भारी उछाल आया और बेहद कम समय में यह 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, देश में कर अनुपालनों के कारण भी मांग में कुछ कमी आई है। समीक्षाधीन तिमाही में सोने की वैश्विक मांग दो प्रतिशत घटकर 921 टन रह गई। डब्ल्यूजीसी के अनुसार सालाना आधार पर केंद्रीय बैंकों की शुद्ध खरीदारी में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें