Site icon Dainik Savera Times

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 133 रुपये घटकर 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 133 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 12,324 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.21 प्रतिशत की हानि के साथ 1,846.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 में नहीं चला बुमराह का जादू, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

Exit mobile version