Gold import duty: केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार कुल आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें 13 मई की आधी रात से लागू हो चुकी हैं। सरकार के इस कदम का सीधा असर देश में सोने-चांदी की कीमतों, मांग और विदेशी मुद्रा भंडार पर देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने सोने और चांदी पर 10% मूल सीमा शुल्क लगाया है, जबकि इसके ऊपर 5 प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (AIDC) जोड़ा गया है। इससे कुल आयात शुल्क 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इससे पहले यह दर 6% थी, जिसमें 5 प्रतिशत आयात शुल्क और 1 प्रतिशत सेस शामिल था।
ये भी पढ़ें- कहीं आंधी-ओले, तो कहीं लू का कहर, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आधी रात को जारी हुई अधिसूचना
वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना 13 मई की रात जारी की और नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई। सरकार का मानना है कि इस फैसले से सोने-चांदी के आयात में कमी आएगी, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटेगा और रुपये को मजबूती मिल सकती है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से एक वर्ष तक सोने की खरीद टालने की अपील की थी, ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके।
Ministry of Finance updates customs duty rates for precious metals & findings vide Notification 16/2026-Customs, effective today (May 13).
Gold & Silver findings to attract 5% duty, Platinum findings at 5.4%. Precious metal spent catalyst set at 4.35%, subject to the fulfilment… pic.twitter.com/atSGTXjDTQ
— ANI (@ANI) May 13, 2026
आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?
नई इम्पोर्ट ड्यूटी लागू हो चुकी है। इससे विदेशों से सोना और चांदी मंगाना महंगा हो गया है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ेगा। ज्वैलर्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक:
– सोने-चांदी की खरीदारी में कमी आ सकती है।
– आयात घटने से डॉलर की मांग कम होगी।
– रुपये को मजबूती मिल सकती है।
– महंगे आयात के कारण बाजार में कीमतें बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ग्रहों की अनुकूलता से आज का दिन इन राशियों के लिए खुशियों भरा! जानें अन्य राशियों का हाल
यानी यह फैसला एक तरफ अर्थव्यवस्था को राहत देने की कोशिश है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।
पुर्जों पर भी बढ़ा शुल्क
सरकार ने इन कीमती धातुओं से जुड़े अन्य उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाया है।
तस्करी बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आयात शुल्क में बढ़ोतरी से सोने की तस्करी एक बार फिर बढ़ सकती है। जुलाई 2024 में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 15% से घटाकर 6% किया था, जिसके बाद तस्करी के मामलों में कमी देखी गई थी। अब शुल्क फिर बढ़ने से अवैध कारोबार सक्रिय होने की आशंका जताई जानें लगी है।

