नई दिल्ली : घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,39,808 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,39,873 रुपए पर बंद हुआ था।
आज सुबह 11:05 बजे, MCX पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,39,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 50 रुपए की गिरावट दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,40,444 रुपए के उच्च स्तर पर भी पहुंचा था।

शहरवार सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,41,360 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,590 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,060 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट – 1,41,210 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,440 रुपए, 18 कैरेट – 1,05,910 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,42,040 रुपए, 22 कैरेट – 1,30,200 रुपए, 18 कैरेट – 1,08,650 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,41,710 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,900 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,280 रुपए
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,41,260 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,490 रुपए, 18 कैरेट – 1,05,960 रुपए
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,41,360 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,590 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,060 रुपए
पटना: 24 कैरेट – 1,41,760 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,950 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,330 रुपए
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,41,710 रुपए, 22 कैरेट – 1,29,900 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,280 रुपए
ये भी पढ़ें: Silver Price Hike: एक दिन में 10 हजार से अधिक बढ़े चांदी के रेट, जानें क्यों हुई इतनी महंगी?
विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, ताकि बाद में कीमत को लेकर कोई परेशानी न हो।
भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भावनात्मक और पारंपरिक महत्व भी रखता है। शादी, त्योहार या किसी शुभ अवसर पर सोना खरीदना लोगों के लिए परंपरा बन चुका है। इसके अलावा, कई लोग इसे सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखते हैं, क्योंकि मुश्किल समय में सोना अक्सर मजबूत सहारा साबित होता है।