Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के सीजन में सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज के ताजा रेट

November 26, 2025

शादी के सीजन में सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखी गई है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सुबह सोने ने मजबूती के साथ शुरुआत की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,25,750 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,25,225 रुपए पर बंद हुआ था।

सुबह 10:40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोना ₹1,25,920 रुपए पर पहुंच गया, यानी पिछले दिन की तुलना में लगभग ₹700 की बढ़त। शुरुआती ट्रेडिंग में यह कॉन्ट्रैक्ट ₹1,25,950 रुपए के हाई लेवल को भी छू चुका है।

शादी सीजन के बीच लगातार बढ़ती मांग के कारण बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

आपके शहर में आज सोने का भाव (गुड रिटर्न के आधार पर)

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,28,060

22 कैरेट: ₹1,17,400

18 कैरेट: ₹96,080

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,27,910

22 कैरेट: ₹1,17,250

18 कैरेट: ₹95,930

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,28,730

22 कैरेट: ₹1,18,000

18 कैरेट: ₹98,450

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,27,910

22 कैरेट: ₹1,17,250

18 कैरेट: ₹95,930

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,27,960

22 कैरेट: ₹1,17,300

18 कैरेट: ₹95,980

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,28,060

22 कैरेट: ₹1,17,400

18 कैरेट: ₹99,080

पटना

24 कैरेट: ₹1,27,960

22 कैरेट: ₹1,17,300

18 कैरेट: ₹95,980

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,27,910

22 कैरेट: ₹1,17,250

18 कैरेट: ₹93,930

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, आपके शहर में कितना बदला दाम?

शादी सीजन में बढ़ी मांग

देशभर में शादी का मौसम चरम पर है और इसी वजह से सोने की खरीदारी भी तेज हुई है। बाजार में बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय संकेत दोनो मिलकर कीमतों को ऊपर ले जा रहे हैं। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें, ताकि खरीदारी करते समय किसी तरह का नुकसान न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें