Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने की कीमत 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी भी सस्ती

May 4, 2025

सोने की कीमत 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी भी सस्ती

नई दिल्ली: सोने के दाम शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे दर्ज किए गए। इससे पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 93,393 रुपए पर था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 93,954 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। 10 ग्राम सोने की कीमत में पिछले दाम से 561 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 94,125 रुपए अपडेट हुई है। इससे पहले चांदी की कीमत 94,200 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यानी चांदी की कीमत में 75 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 2 मई को अपडेट किए रेट्स के अनुसार, 22 कैरेट सोने का भाव 86,062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

18 कैरेट सोने का भाव 70,466 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। बीते महीने अप्रैल के आखिरी कारोबारी दिन अक्षय तृतीया के अवसर पर 24 कैरेट सोने का भाव 94,361 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने का भाव 86,435 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हाल के दिनों में पीली धातु की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कीमतों में भारी उछाल के बावजूद, शादी के सीजन और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने-चांदी की बिक्री में तेजी देखी गई। कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर देश में लगभग 12,000 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और संबंधित वस्तुओं की बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें: ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ…! ਤੇਜ਼ ਬੁਖਾਰ ਤੇ ਜੋੜਾਂ ‘ਚ ਦਰਦ ਹੋ ਸਕਦਾ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦਾ ਸੰਕੇਤ ; ਦੇਰੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਰੱਖੋ ਇਹ ਧਿਆਨ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें