Site icon Dainik Savera Times

Gold price : सर्राफा बाजार में हाहाकार, अब की बार सोना 75,000 के पार

 

लुधियाना। सोने की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते इन दिनों सर्राफा बाजार में हाहाकार मची हुई है। बुधवार को सोने (24 कैरेट) की कीमतें 75 हजार रुपए तोला (10 ग्राम) का आंकड़ा भी पार करते हुए 75700 रुपए पर बंद हुई। इस माह में अब तक सोने की कीमतों में 6 हजार रुपए तोला उछाल आया है। इसी तरह चांदी कीमतों में तेजी जारी है। बुधवार को सर्राफा बाजार में 85 हजार रुपए किलो तक पहुंच गई। इस माह में अब तक चांदी की कीमत में 9 हजार रुपए किलो तक तेजी आई है। ज्वैलर्स के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में इतनी अधिक वृद्धि के चलते ग्राहकों ने मजबूरन खुद को बाजार से दूर कर लिया है। अब तो कीमतें स्थिर होेने के बाद भी बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद नहीं है।

‘नोटबंदी व कोरोना काल के समय में भी देखी गई थी बड़ी तेजी’
लुधियाना ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी ने बताया कि इससे पहले नोटबंदी व कोरोना काल के समय में सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि देखी थी। उस समय तो वृद्धि का कारण स्पष्ट था। किन्तु इस बार ईरानइसरायल में चल रहे वाद-विवाद की वजह से कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि समझ से परे है।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

Exit mobile version