Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट

December 22, 2025

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में सोमवार, 22 दिसंबर को तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में गोल्ड ने मजबूत शुरुआत की, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान एक बार फिर पीली धातु की ओर गया है।

MCX पर सोने का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज 1,34,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,34,196 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे, एमसीएक्स पर गोल्ड 1,35,562 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, यानी इसमें लगभग 1,350 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,35,698 रुपये का इंट्राडे हाई भी छुआ।

आपके शहर में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,34,320

22 कैरेट: ₹1,23,140

18 कैरेट: ₹1,00,780

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,35,280

22 कैरेट: ₹1,24,000

18 कैरेट: ₹1,01,460

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,36,150

22 कैरेट: ₹1,24,800

18 कैरेट: ₹1,04,200

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,35,280

22 कैरेट: ₹1,24,000

18 कैरेट: ₹1,01,460

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,35,330

22 कैरेट: ₹1,24,050

18 कैरेट: ₹1,01,510

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,35,430

22 कैरेट: ₹1,24,050

18 कैरेट: ₹1,01,610

पटना

24 कैरेट: ₹1,35,330

22 कैरेट: ₹1,24,050

18 कैरेट: ₹1,01,510

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,35,280

22 कैरेट: ₹1,24,000

18 कैरेट: ₹1,01,460

(कीमतें गुडरिटर्न के अनुसार)

ये भी पढ़ें: Stock Market Update: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, निवेशकों की हुई चांदी, जानें Sensex-Nifty के हाल

क्यों बदलती रहती हैं सोने की कीमतें?

सोने के दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसके पीछे कई अहम कारण होते हैं, जैसे:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल

वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक हालात

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति

सरकार की टैक्स और आयात नीति

इन सभी फैक्टर्स का सीधा असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ता है।

खरीदारी से पहले क्या करें?

अगर आप आज यानी 22 दिसंबर 2025 को सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से आप अतिरिक्त खर्च और संभावित नुकसान से बच सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें