Gold Price Today: साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज गोल्ड फ्यूचर में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला सोना सुबह कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया।
एमसीएक्स पर सोना 1,36,327 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,36,666 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:10 बजे, गोल्ड फ्यूचर फिसलकर 1,35,971 रुपये तक आ गया, जो कि करीब 700 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,36,327 रुपये का ऊपरी स्तर भी छुआ।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,36,340
22 कैरेट: ₹1,24,990
18 कैरेट: ₹1,02,070
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,35,880
22 कैरेट: ₹1,24,550
18 कैरेट: ₹1,01,910
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,36,910
22 कैरेट: ₹1,25,500
18 कैरेट: ₹1,04,700
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,35,880
22 कैरेट: ₹1,24,550
18 कैरेट: ₹1,01,910
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,35,930
22 कैरेट: ₹1,24,600
18 कैरेट: ₹1,01,960
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,36,030
22 कैरेट: ₹1,24,700
18 कैरेट: ₹1,02,060
पटना
24 कैरेट: ₹1,35,930
22 कैरेट: ₹1,24,600
18 कैरेट: ₹1,01,960
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,35,880
22 कैरेट: ₹1,24,550
18 कैरेट: ₹1,01,910
रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली का असर
हालांकि साल के अंतिम दिन सोने में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन बीते कुछ हफ्तों में गोल्ड ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। पूरे 2025 में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसी तेजी के कारण अब सोना आम लोगों की पहुंच से थोड़ा दूर होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Silver Price Crash: साल के आखिरी दिन चांदी में बड़ी टूट, एक झटके में 12 हजार रुपये लुढ़की कीमत
बदलता ट्रेंड: 24-22 कैरेट से 18 कैरेट की ओर झुकाव
बढ़ती कीमतों के चलते बाजार में एक नया रुझान देखने को मिल रहा है। अब ग्राहक 24 और 22 कैरेट की जगह 18 कैरेट सोने को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि यह अपेक्षाकृत सस्ता होता है और गहनों के लिए किफायती विकल्प बन रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...