Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप टैरिफ के बाद बढ़े Gold के दाम , 91,000 रुपये के पार पहुंची 10 ग्राम सोने की कीमत

April 4, 2025

ट्रंप टैरिफ के बाद बढ़े Gold के दाम , 91,000 रुपये के पार पहुंची 10 ग्राम सोने की कीमत

Trump tariff: गोल्ड की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है और 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का भाव 91,000 रुपये से भी अधिक हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का दाम 214 रुपये बढ़कर 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,996 रुपये थी।

22 कैरेट गोल्ड का दाम बढ़कर 89,002 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 73,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गोल्ड के उलट चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत 2,236 रुपये गिरकर 97,300 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 99,536 रुपये प्रति किलो थी।

गोल्ड की कीमत में बढ़त की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जवाबी टैरिफ लगाने के बाद बढ़ी वैश्विक अस्थिरता, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और दुनिया के केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड की लगातार खरीद को माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड के दाम उच्च स्तर पर बने हुए है और यह 3,117 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। वहीं, चांदी के दाम 32 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की कीमतें 3,200 डॉलर के स्तर को पार कर सकती हैं। इसकी वजह अमेरिका द्वारा टैरिफ के ऐलान से बढ़ी वैश्विक अस्थिरता है। हमें लगता है कि आने वाले समय में भी वैश्विक अस्थिरता बनी रहेगी, जिससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिलता रहेगा।

2025 की शुरुआत के बाद से अब तक गोल्ड 20 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न दे चुका है। एक जनवरी को 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट 76,162 रुपये था, जो कि अब 15,043 रुपये बढ़कर 91,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

इस दौरान चांदी ने करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को चांदी की कीमत 86,017 रुपये प्रति किलो थी, जो कि 11,283 रुपये बढ़कर 97,300 रुपये प्रति किलो हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें