Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानें आपके शहरों में कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट?

November 3, 2025

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानें आपके शहरों में कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट?

Gold Rate Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट (MCX) में सोमवार, 3 नवंबर को सोने की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला। निवेशकों के बीच सोने की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के कारण इसकी कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट सोमवार सुबह 1,21,435 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन (शनिवार) यह ₹1,21,854 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 9:55 बजे तक, यही सोना ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। यानी, पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग ₹388 की बढ़त देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में सोना ₹1,21,854 प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया था।

चांदी की कीमतों में भी बढ़त
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को बढ़त देखी गई। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी ₹1,49,078 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन की शुरुआत में यह ₹1,48,791 प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी। यानी लगभग ₹287 का उछाल देखा गया।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

नीचे दिए गए हैं गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार देश के बड़े शहरों में 3 नवंबर को सोने के दाम—

दिल्ली

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,320
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,13,030
  • 18 कैरेट सोना – ₹92,510

मुंबई

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,170
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,12,900
  • 18 कैरेट सोना – ₹92,380

चेन्नई

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,820
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,13,500
  • 18 कैरेट सोना – ₹94,750

कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,170
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,12,900
  • 18 कैरेट सोना – ₹92,380

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,220
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,12,930
  • 18 कैरेट सोना – ₹92,410

लखनऊ

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,23,320
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,13,030
  • 18 कैरेट सोना – ₹92,510

शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ेगी
नवंबर से देश में शादी का सीजन शुरू हो रहा है। भारतीय परंपरा में शादी या शुभ मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में सोने और चांदी की मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है। भारतीय परिवारों का मानना है कि सोना खरीदना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है, इसलिए त्योहारों और शादियों में सोने की खरीदारी एक परंपरा बन गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें