Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 81,000 तोला पर पहुंची कीमत, एक लाख के पार हुई चांदी

October 27, 2024

Gold-Silver ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 81,000 तोला पर पहुंची कीमत, एक लाख के पार हुई चांदी

लुधियाना: सोने (24 कैरेट) की कीमतों ने शनिवार को 81 हजार रुपए तोला(प्रति 10 ग्राम) का स्तर छू लिया। इससे सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए, ऑल टाइम हाई बना लिया। अब तक कभी भी सोने की कीमतें 81 हजार रुपए तोला तक नहीं पहुंची थी। जानकारों का मानना है दिवाली तक इसी तरह वृद्धि जारी रहेगी। दिवाली के बाद वेडिंग सीजन है। इससे इस साल के खत्म होने तक कीमतें 85 हजार रुपए तोला का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

लुधियाना ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी ने बताया कि शनिवार को सोने की कीमतों में 1 हजार रुपए तोला की वृद्धि देखी, जबकि चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए किलो से शुरू होकर, उक्त आंकड़े पर ही बंद हुई। पिछले 4 माह में ही सोने की कीमतें लगभग 10 हजार रुपए तोला बढ़ चुकी है। अब तक के इतिहास में कभी भी सोने की कीमतें इतनी तेजी से नहीं बढ़ी। लोगों का अन्य धातुओं की तुलना सोने पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 2025 तक सोने की कीमतें 1 लाख रुपए तोला के आंकड़े तक पहुंच जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें