Dainik Savera Times

Gold-Silver Price Today: वसंत पंचमी पर सोने की कीमतों में मजबूती, जानें आज के Latest Rate

Planning to buy gold jewelry

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में एक दिन की कमजोरी के बाद आज शुक्रवार, 23 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी खरीदने वालों में उत्साह नजर आया।

सोना फ्यूचर में जबरदस्त उछाल

एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले के सत्र में सोना 1,56,341 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:58 बजे सोना 1,58,000 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा, यानी पिछले बंद भाव से लगभग 1,700 रुपये की तेजी। शुरुआती सत्र में गोल्ड फ्यूचर 1,59,226 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंच गया।

चांदी भी चमकी, कीमतों में तेज उछाल

चांदी ने भी सोने के साथ मजबूती दिखाई। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 3,35,404 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई। यह अपने पिछले बंद भाव से करीब 8,000 रुपये ऊपर थी। शुरुआती कारोबार में चांदी 3,39,927 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल तक पहुंच गई।

Gold Price Today
Gold Price Today

आज आपके शहर में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,59,860

22 कैरेट: ₹1,46,550

18 कैरेट: ₹1,19,930

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,59,710

22 कैरेट: ₹1,46,400

18 कैरेट: ₹1,19,780

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,59,820

22 कैरेट: ₹1,46,500

18 कैरेट: ₹1,22,200

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,59,710

22 कैरेट: ₹1,46,400

18 कैरेट: ₹1,19,780

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,59,760

22 कैरेट: ₹1,46,450

18 कैरेट: ₹1,19,830

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,59,860

22 कैरेट: ₹1,46,550

18 कैरेट: ₹1,19,930

पटना

24 कैरेट: ₹1,59,760

22 कैरेट: ₹1,46,450

18 कैरेट: ₹1,19,830

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,59,710

22 कैरेट: ₹1,46,400

18 कैरेट: ₹1,19,780

क्यों बढ़ रही हैं सोना-चांदी की कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे संकेतों का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके अलावा टैक्स स्ट्रक्चर और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ती दिलचस्पी भी भाव में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह है।

ये भी पढ़ें: माता के भक्तों के लिये बड़ी खबर, भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कटरा में ही रोकी गई यात्रा

खरीदारी से पहले क्या करें?

अगर आप वसंत पंचमी के मौके पर सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें। इससे न सिर्फ आपको सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिलेगी, बल्कि आप बेहतर डील भी हासिल कर पाएंगे।

Exit mobile version