Site icon Dainik Savera Times

सोना फिसला, चांदी चमकी! MCX पर गोल्ड में बिकवाली तो सिल्वर ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के भाव

Gold Silver price

Gold Silver price

Gold Silver price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखा गया। शुरुआत सत्र में सोने में 0.48 प्रतिशत की गिरावट और चांदी में 0.53 प्रतिशत की तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मजबूती के साथ 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसमें बिकवाली देखने को मिली और यह सुबह 11:45 पर 719 रुपए या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,48,850 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

ये भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है- एडवोकेट धामी

 

सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,25,877 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,25,900 रुपए प्रति किलो पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 1,192 रुपए या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,069 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,601 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,27,349 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.70 डॉलर प्रति औंस पर थी।

बाजार के जानकारों ने कहा कि गोल्ड निवेशक अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले पीएमआई के डेटा, एफओएमसी मिनट्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े डेटा का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सोना एक सीमित दायरे में रह सकता है और भारत में दाम 1,48,000 रुपए या 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version