Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक अस्थिरता से सोना-चांदी चमके, कीमतों में 0.9% तक की तेजी

Gold Silver price today

Gold Silver price today

सोने और चांदी गुरुवार के सत्र में तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में कीमतों में 0.9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 बजे सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.24 प्रतिशत या 368 रुपए की तेजी के साथ 1,52,500 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,419 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,52,887 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

वहीं, चांदी के 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.91 प्रतिशत या 2,293 रुपए की तेजी के साथ 2,55,558 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,54,722 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,57,055 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/midcap-smallcap-market-rally/

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,703 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में मजबूती की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है, जो कि 98 के नीचे फिलहाल बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

दूसरी तरफ वैश्विक अस्थिरता भी सोने और चांदी में तेजी को बढ़ावा दे रही है। अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और हॉमुर्ज सेट्रट को खोलने की मांग कर रहा है।

ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए द्वारा ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान अपनी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान एक समझौते चाहता है।

Exit mobile version