Dainik Savera Times

Gold-Silver Price: इतने रुपये महंगा हो गया सोना, चांदी के फिसले रेट, जानें ताज़ा कीमतें

Gold & Silver Price

नई दिल्ली: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा। कभी निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा, तो कभी तेज गिरावट देखने को मिली। इसी अनिश्चितता का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी नजर आया। जहां सोना लगातार मजबूत हुआ, वहीं चांदी का रुख कमजोर रहा।

सोना हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ीं कीमतें

पिछले एक हफ्ते में सोने के रेट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

24 कैरेट सोना: 760 रुपये की तेजी

22 कैरेट सोना: 700 रुपये की बढ़त

दिल्ली में 23 नवंबर को 24 कैरेट सोना 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूती से ट्रेड कर रहा है, जहां इसका भाव 4061.91 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का हाल

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बड़ा अंतर नहीं देखा गया। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम लगभग सभी बड़े शहरों में सोना करीब-करीब एक समान स्तर पर है। चांदी के भाव गिरे, हुई 5,000 रुपये सस्ती, सोने के विपरीत, इस हफ्ते चांदी पर दबाव बना रहा। कीमतों में 5,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली। 23 नवंबर को चांदी का रेट 1,64,000 रुपये प्रति किलो रहा। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी चांदी 49.56 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर दिखी।

वायदा बाजार (MCX) में गोल्ड-सिल्वर का हाल

हफ्तेभर के दौरान स्पॉट मार्केट की तरह एमसीएक्स पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट भी मजबूत हुए।

5 दिसंबर 2025 एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव

14 नवंबर: 1,23,561 रुपये (10 ग्राम)

शुक्रवार: 1,24,191 रुपये

ये भी पढ़ें: सोने से कमाएं हर साल 7% तक का रिटर्न, पढ़ें गोल्ड लीजिंग की पूरी जानकारी

दूसरी ओर, चांदी के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में गिरावट रही—

14 नवंबर: 1,56,018 रुपये प्रति किलो

हफ्ते के अंत: 1,54,151 रुपये प्रति किलो

देश में सोने-चांदी की कीमतें ग्लोबल मार्केट, डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरों और घरेलू डिमांड जैसे कई कारकों से प्रभावित होती रहती हैं। आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Exit mobile version