Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Today: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड और सिल्वर का रेट

November 24, 2025

Gold-Silver Price Today: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड और सिल्वर का रेट

नई दिल्ली। हाल के दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम बढ़ते हैं तो कभी कम हो जाते हैं। यही वजह है कि लोग इनकी कीमतों पर नजरिया बनाए हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,23,146 प्रति 10 ग्राम, यह कीमत सोमवार सुबह तक की है। इसके अलावा IBJA जल्द ही 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताज़ा रेट भी जारी करता है, जिन पर बाजार में नजर रहती है। IBJA के अनुसार चांदी की कीमत चांदी का दाम भी घटकर ₹1,51,129 प्रति किलो पहुंच गया है। यानी सोने के साथ–साथ चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है।

दिल्ली में सोना–चांदी की कीमतें
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में सोने का दाम घटकर ₹1,26,100 प्रति 10 ग्राम, चांदी की कीमत घटकर ₹1,56,000 प्रति किलो। यानी राष्ट्रीय राजधानी में भी गिरावट का असर साफ दिखा।

धातुओं में गिरावट की वजह क्या है? 

  1. अमेरिकी जॉब डेटा का असर

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़े आए। इससे ये संकेत मिले कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें कम नहीं करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना–चांदी पर दबाव बढ़ा। उन्होंने बताया कि सितंबर में US नॉन-फार्म पेरोल 1,19,000 रहा। जबकि अनुमान सिर्फ 50,000 का था। रुपये में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में गिरावट थोड़ी कम रही।

  1. वैश्विक बाजार का दबाव

LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड लगभग 1% टूटकर $4,035 पर आ गया। रुपये की कमजोरी ने भारतीय बाजार यानी MCX की गिरावट को कुछ हद तक रोक लिया। उनका अनुमान आने वाले दिनों में सोना ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ऊपर–नीचे हो सकता है

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें