Site icon Dainik Savera Times

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold- Silver Latest Rate

Gold- Silver Latest Rate

Gold-Silver Price Today :  इन दिनों सोने और चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। कभी कीमतें बढ़ जाती हैं तो कभी हल्की गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन फिलहाल बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ है। गुरुवार सुबह आए ताज़ा रेट्स बताते हैं कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोना-चांदी महंगे हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोना: ₹1,28,214 प्रति 10 ग्राम, चांदी: ₹1,78,190 प्रति किलोग्राम ये रेट्स देशभर में ट्रेडिंग के लिए मानक माने जाते हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार की स्थिति
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि दिल्ली में सोना ₹1,32,200 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, चांदी ₹1,80,900 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित), जो पिछले दिन से थोड़ा कम है। यानी दिल्ली में सोने के दाम तेज हैं लेकिन चांदी में हल्की गिरावट आई है।

पिछले कारोबारी दिन क्या हुआ था
बुधवार को दिल्ली में सोना ₹670 बढ़कर ₹1,32,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को यही सोना ₹1,31,530 प्रति 10 ग्राम था। चांदी छह दिन लगातार बढ़ रही थी, लेकिन बुधवार को ₹460 गिरकर ₹1,80,900 प्रति किलो रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें
दुनिया भर में भी सोना और चांदी मजबूत दिखे। हाजिर सोना $4,207.67 प्रति औंस, हाजिर चांदी $58.47 प्रति औंस कारोबार के दौरान चांदी लगभग 1% उछलकर $58.94 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

वायदा बाजार (MCX) में नया रिकॉर्ड
भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च 2026 की चांदी ₹3,126 बढ़कर ₹1,84,727 प्रति किलो-अब तक का सबसे ऊँचा स्तर। फरवरी 2026 का सोना ₹1,007 बढ़कर ₹1,30,766 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वायदा बाजार में निवेशकों की खरीद बढ़ने से तेज उछाल देखा गया।

कीमतों में तेजी की वजह क्या है
विशेषज्ञों के अनुसार सोना-चांदी के महंगा होने के पीछे कई कारण हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। इससे सोना-चांदी आयात करना महंगा हो जाता है, और घरेलू कीमतें बढ़ जाती हैं।

वैश्विक बाजार में मजबूती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी ऊपर जा रहे हैं, जिसका सीधा असर भारतीय कीमतों पर पड़ता है।

Exit mobile version