Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

September 18, 2025

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई 0.25% की कटौती का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखने लगा है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही भारी दबाव में नजर आए।

MCX पर सोने-चांदी की चाल:

सुबह 9:44 बजे अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.51% टूटकर ₹1,09,258 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में और भी तेज गिरावट देखने को मिली। दिसंबर अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 0.73% गिरकर ₹1,26,055 प्रति किलो पर आ गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के चलते आई है।

देश के बड़े शहरों में आज के ताज़ा हाजिर रेट

दिल्ली:

24 कैरेट सोना: ₹11,132/ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹10,205/ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹8,347/ग्राम

मुंबई:

24 कैरेट: ₹11,117/ग्राम

22 कैरेट: ₹10,190/ग्राम

18 कैरेट: ₹8,338/ग्राम

कोलकाता:

24 कैरेट: ₹11,117/ग्राम

22 कैरेट: ₹10,190/ग्राम

18 कैरेट: ₹8,338/ग्राम

चेन्नई:

24 कैरेट: ₹11,149/ग्राम

22 कैरेट: ₹10,220/ग्राम

18 कैरेट: ₹8,470/ग्राम

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फैसला निवेशकों को अब सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ रहा है। सोने की कीमतों में यह गिरावट इसी बदलाव की ओर संकेत करती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में तेजी का भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है।

क्या करें निवेशक?

विशेषज्ञों की मानें तो यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर बन सकती है, खासकर त्योहारी सीजन से पहले। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की चाल और वैश्विक संकेतकों का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें