Dainik Savera Times

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों ने बनाया नए रिकॉर्ड, जानें MCX पर आज के Latest Rate

Gold Price Today

नई दिल्ली: दिवाली के बाद भी कीमती धातुओं की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.69% की तेज बढ़त के साथ ₹1,32,050 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी पीछे नहीं रही और 1.26% की बढ़त के साथ ₹1,69,776 प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोने और चांदी की मांग में लगातार इज़ाफा हो रहा है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव—इन सभी कारकों ने कीमती धातुओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा हाजिर भाव

शहर              24 कैरेट (₹/ग्राम)               22 कैरेट (₹/ग्राम)               18 कैरेट (₹/ग्राम)
दिल्ली              ₹13,292                             ₹12,185                              ₹9,722
मुंबई                ₹13,277                            ₹12,170                              ₹9,958
कोलकाता        ₹13,277                             ₹12,170                              ₹9,958
चेन्नई               ₹13,309                             ₹12,200                             ₹10,100

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कहां जा सकता है सोना?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सेंट्रल बैंकों की आक्रामक खरीद, एशियाई देशों की मजबूत मांग और जारी भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोने की कीमतें $4,500 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वर्ष 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 50% से अधिक का इजाफा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, 223 दिनों के बाद मैदान पर उतरे रोहित 8 रन बनाकर आउट

चांदी की रफ्तार सोने से भी तेज!

जहां सोना निवेश का पारंपरिक विकल्प बना हुआ है, वहीं चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग और सप्लाई गैप के कारण और तेज़ी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में चांदी की कीमतें $75 प्रति औंस तक जा सकती हैं।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतें यह इशारा करती हैं कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच ये धातुएं ‘सुरक्षित निवेश’ बनी हुई हैं। बाजार विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि जिन निवेशकों ने पहले से सोने या चांदी में निवेश किया है, वे फिलहाल इसे होल्ड करें, जबकि नए निवेशकों को घटती चाल में एंट्री लेने की रणनीति अपनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

Exit mobile version