Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: ओंधे मुंह गिरीं सोने की कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट

October 31, 2025

Gold-Silver Price: ओंधे मुंह गिरीं सोने की कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट

नई दिल्ली: आज फिर सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बता दें कि आज सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में हल्की तेजी आई है।

आज के सोने-चांदी के ताज़ा रेट (IBJA के अनुसार)

सोना                   24 कैरेट                  1,19,619 प्रति किलोग्राम
सोना                   23 कैरेट                  1,19,140 प्रति किलोग्राम
सोना                   22 कैरेट                  1,09,571 प्रति किलोग्राम
सोना                   18 कैरेट                   89,714 प्रति किलोग्राम
सोना                   14 कैरेट                   69,977 प्रति किलोग्राम
चांदी                    999                        1,46,783 प्रति किलोग्राम

Gold Silver Price
Gold Silver Price

दिल्ली सर्राफा बाजार में स्थिति

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के अनुसार, दिल्ली के बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,23,400 प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं, चांदी में तेजी बनी हुई है और इसका भाव ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 1.36% की बढ़त के साथ $3,983.87 प्रति औंस पर पहुंची है, जबकि हाजिर चांदी 1.21% की तेजी के साथ $48.14 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
डॉलर इंडेक्स में 0.12% की मजबूती दर्ज की गई, जिसने सोने पर दबाव डाला है।

वायदा बाजार (MCX) अपडेट

सोना (दिसंबर डिलीवरी) – ₹1,19,725 प्रति 10 ग्राम (0.78% की गिरावट)

चांदी (दिसंबर डिलीवरी) – ₹1,45,052 प्रति किलोग्राम (0.7% की गिरावट)

कॉमेक्स में दिसंबर अनुबंध के तहत सोने का भाव $3,971.90 प्रति औंस और चांदी का भाव $47.32 प्रति औंस रहा।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स में 270 अंक का उछला, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

पिछले दिन की तुलना में बदलाव

गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,000 घटकर ₹1,23,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। वहीं, चांदी ₹3,300 की तेजी के साथ ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में सीमित कटौती और डॉलर की मजबूती के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेतों से सोने की ‘सेफ हेवन’ डिमांड में कमी आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें