Dainik Savera Times

Gold Silver Price: क्या ट्रंप टैरिफ से महंगा होगा सोना? खरीदने से पहले जान लें आज के रेट

Gold and Silver Price

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। इस कदम का असर विभिन्न सेक्टर्स पर देखा जा रहा है, लेकिन आम लोगों के मन में बड़ा सवाल यह है क्या इसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ेगा? अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर जान लें।

बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, जिससे रिटेल बाजार में भी इसका असर साफ तौर पर नजर आया। तनिष्क की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 102980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि यह 7 अगस्त को 102760 रुपये थी। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 94400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका, जो पिछले सत्र के मुकाबले 200 रुपये ज्यादा है।

कीमतों में तेजी की वजह क्या है?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के ऊर्जा आयात पर टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिए जाने से निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है। रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद व्यापारिक रिश्तों में खटास बढ़ने की आशंका है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है।

Gold Silver Price
Gold Silver Price

टैरिफ का सीधा असर कहां?

ट्रंप टैरिफ का सबसे बड़ा प्रभाव जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर पर पड़ने की उम्मीद है। भारत अमेरिका को भारी मात्रा में डायमंड और ज्वेलरी निर्यात करता है। टैरिफ बढ़ने से इस सेक्टर की लागत बढ़ेगी और निर्यात पर दबाव आ सकता है। इससे भारतीय रुपया कमजोर हो सकता है, जो कि आमतौर पर सोने की कीमतों में इजाफा करता है।

क्या सोने की कीमत सीधे बढ़ेगी?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, सोने और चांदी जैसे कीमती धातुओं पर ट्रंप टैरिफ का कोई सीधा प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि ये टैरिफ मुख्य रूप से प्रोसेस्ड ज्वेलरी और एक्सपोर्टेड गुड्स पर लागू हुए हैं, न कि कच्चे सोने पर।

रुपया कमजोर, तो सोना महंगा?

हालांकि सोने पर टैरिफ सीधे नहीं लगा है, लेकिन रुपये की गिरती कीमतों का असर सोने की कीमत पर देखा जा सकता है। कमजोर रुपया आयातित सोने को महंगा बना सकता है, जिससे घरेलू बाजार में सोने के दाम ऊपर जा सकते हैं।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

अगर आप शादी या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो आप थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी कर सकते हैं। इससे किसी संभावित तेजी से पहले आप कुछ हद तक सुरक्षित रहेंगे।

Exit mobile version