Gold-Silver Prices: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में आज स्थिरता देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद आज कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में हाल ही में 24 कैरेट सोने का भाव लगातार तीन दिनों में ₹1,850 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,700 घटा था, लेकिन आज यह गिरावट थम गई है।

सोने के दाम शहरवार
देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम इस प्रकार हैं:
24 कैरेट सोना:
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹1,57,900
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: ₹1,57,750
चेन्नई: ₹1,58,840
पटना, अहमदाबाद: ₹1,57,800
22 कैरेट सोना:
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹1,44,750
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: ₹1,44,600
चेन्नई: ₹1,45,600
पटना, अहमदाबाद: ₹1,44,650
18 कैरेट सोना:
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹1,18,460
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: ₹1,18,310
चेन्नई: ₹1,24,500
पटना, अहमदाबाद: ₹1,18,360
महाशिवरात्रि के मौके पर ये दाम सोने के खरीदारों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
चांदी में भी स्थिरता
चांदी की कीमतों में दो दिन की गिरावट के बाद आज स्थिरता रही। दिल्ली में 15 फरवरी को एक किलो चांदी ₹2,75,000 में बिक रही थी, जो आज भी इसी स्तर पर बनी हुई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया।
वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,80,000 में बिक रही है, जिससे यह चारों प्रमुख मेट्रो शहरों में सबसे महंगी बनी हुई है। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत में कुल ₹20,000 की गिरावट आई थी।